राष्ट्रीयकृत बैंको के कर्जमाफी घोषणा से लोगों में खुशी की लहर
मुंगेली। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीयकृत बैंको के भी कर्ज माफी की घोषणा किये जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर के आनंद का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय से किसानों में उत्साह और खुशी है। इसी तरह ग्राम पेण्ड्रीडीह के श्री मोतीराम का कहना है कि मुख्यमंत्री के घोषणा से राष्ट्रीयकृत बैंको से भी हितग्राहियों, किसानों को निश्चित रूप से कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंको के कर्जमाफी के निर्णय स्वागत योग्य है। यह घोषणा किसानों के हित में है।
तहसील मुंगेली के ग्राम बघनीकापा के 65 वर्षीय कृषक नंदन ने बताया कि सहकारी बैंक से खाद बीज क्रय किया था। जिसमें 20 हजार रूपये कर्ज माफी का लाभ प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीयकृत बैंको के भी कर्ज माफी करने का फैसला लिया है, इससे किसानों को फायदा होगा।
