युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौत

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौत

रायपुर। पंडरी इलाके के दलदल सिवनी में मंगलवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पंडरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक का नीलकंठ बघेल (22) मूलत: गाड़ाभाठा थाना पलारी जिला बलौदाबाजार का रहने वाला था। मृतक यहां दलदल सिवनी में किराए से रहता था और रोजी मजदूरी करता था। बताया जाता है कि मंगलवार की रात नीलकंठ ने नायलोन की रस्सी को छत के ऊपर बने लोहे के एंगल में बांध कर फांसी लगा लिया। जब सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पंडरी पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध था, जिससे युवती की सगाई कहीं और हो जाने से वह उदास हो गया और आत्महत्या कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.