पोल्ट्री आता-जाता तेंदुआ आखिर पिंजरे में फंस गया

पोल्ट्री आता-जाता तेंदुआ आखिर पिंजरे में फंस गया

रायपुर। शहर के एक पोल्ट्री फार्म में आज सुबह 4 बजे एक तेन्दुआ घुस गया, जिसे पहले से तैयार रखे गए पिंजरे में फंस जाने के बाद वन विभाग ले गया। धमतरी रोड रेलवे क्रासिंग के पास बोरियाकला में स्थित रॉयल पोल्ट्री फार्म के कर्मियों को किसी बड़े जंगली जानवर का पिछले कई दिनों से रात के समय आने-जाने का आभास हो रहा था। पोल्ट्री में लगभग 15 दिन पहले कर्मचारियों ने फार्म संचालक मेजर दीपक मेहता को इसकी जानकारी दी थी। मेजर मेहता ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी, और अगले दिन ही चौकसी बढ़ाते हुए उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया।

जानकारी मिलने के बाद वन अधिकारियों ने कुछ दिन पहले फार्म का निरीक्षण किया और किसी तेन्दुए के पंजों के निशान देखे। उन्होंने तेन्दुए के फार्म में आने-जाने की पुष्टि की और एक पिंजरा रख दिया। आज सुबह फिर से तेन्दुआ फार्म में घुस गया और पिंजरे में रखे मुर्गे-मुर्गियों को खाने की लालच में अंदर घुसकर कैद हो गया। फार्म संचालक ने सुबह ही वन विभाग को इस घटना की जानकारी दी और अधिकारियों ने तेन्दुए को फार्म से सुरक्षित ले जाने की व्यवस्था की।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.