लिंगेश्वर महोत्सव का राजस्व मंत्री ने किया शुभारंभ

लिंगेश्वर महोत्सव का राजस्व मंत्री ने किया शुभारंभ

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल नगर पंचायत नवागढ़ में आयोजित लिंगेश्वर उत्सव के शुभारंभ अवसर पर शामिल हुए। उन्होंने लिंगेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। महोत्सव स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर लिंगेश्वर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुसार राजस्व मंत्री को आकर्षक खुमरी पहनाकर एवं स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित किया गया।

राजस्व मंत्री ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्राचीन व धार्मीक महत्व के स्थानों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रयासरत है। जांजगीर-चांपा जिले में स्थित नवागढ़ के लिंगेश्वर महादेव का विशेष महत्व है। राजस्व मंत्री ने स्थानीय लोंगो की मांग पर जांजगीर एसडीएम का लिंक कोर्ट सप्ताह में एक दिन जनपद मुख्यालय में आयोजित करने की सहमति दी। इसी प्रकार उपंजीयक कार्यालय में स्टांप पेपर आदि की उपलब्घता सुनिश्चित कराने के लिए भी आस्वस्त किया। चंन्द्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव ने भगवान के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त किया। लिंगेश्वर महोत्सव समिति के संरक्षक एवं जिला पंचायत के पूर्व सदस्य श्री दिनेश शर्मा ने लिंगश्वर महोत्सव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोंगो के सहयोग से महोत्सव आयोजन का आयोजन किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.