गांधी शांति पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित
जांजगीर-चांपा। राज्य शासन के निर्देशानुसार गांधी शांति पुरस्कार वर्ष 2019 हेतु योग्य एवं पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट अनुशंसा सहित नामांकन प्रस्ताव 31 मार्च तक आमंत्रित किये गये हैं। नामांकन प्रस्ताव जिला कलेक्टोरेट के कार्यालय में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत किये जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।