खेल अधिवेशन में जुटे खिलाड़ी, अधिकारी

खेल अधिवेशन में जुटे खिलाड़ी, अधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस स्पोट्र्स सेल द्वारा विगत दिवस स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में खेल अधिवेशन का आयोजन किया गया। खेल अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे ओलम्पियन अशोक ध्यानचंद शामिल रहे।

खेल अधिवेशन में खेल संघों के अधिकारी विशेषज्ञ, राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों ने एवं प्रदेश के खिलाडिय़ों एवं खेल के विकास के मुद्दे पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर विधायक अम्बिका सिंहदेव और श्रीमती जांगड़े भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में खेल परिसर बनाए जाने एवं ग्रामीण प्रतिभा को सामने लाने पर मंथन किया गया। कांग्रेस स्पोट्र्स सेल के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया अधिवेशन के सुझावों पर मंथन किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.