यूजर चार्ज की वसूली जारी
रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ भारत मिषन के तहत अभियान चलाकर जोन के वार्डो में एक घर एवं 41 दुकानदारो से कुल 42 रसीदे काटकर कुल मिलाकर 25610 रू. यूजर चार्ज की वसूली की। इसी क्रम में जोन के वार्डो में अभियान चलाकर सभी वार्डो के आवासीय व व्यवसायिक क्षेत्र में कुल मिलाकर 28500 रू. यूजर चार्ज की वसूली की।