जिला कार्यालय में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया
मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। पदाधिकारियों को पूरक मतदाता सूची की प्रति प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर श्री मोहन उपाध्याय ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन में प्रचार-प्रसार हेतु प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है। प्रचार-प्रसार के लिए कागज, कपड़े का उपयोग करने हेतु अपने राजनीतिक दलों के व्यक्तियों को बतायें। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री आरआर चुरेंद्र, श्री सुनील पाठक एवं श्री कोटूमल दादवानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।