सुकमा में पुलिस – नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल
सुकमा। सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ किस्टाराम व दुब्बामरका के जंगलों में हुई है। बताया जा रहा है कि जवान ऑपरेशन से लौट रहे थे तभी मुठभेड़ हुई।