न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 25, 2020
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।