दहेज प्रताडऩा के दो मामलों में 6 के खिलाफ एफआईआर
रायपुर। दहेज प्रताडऩा के दो मामलों 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।एक महिला ने अपने पति पर शराब पीकर पीटने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य महिला ने अपने पति, सास, ससुर, देवर व ननंद पर दहेज के लिए शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर की रीना मनहर की शादी जांजगीर चांपा के शिवा मनहर से दो साल पहले हुई थी।शादी के बाद वह अपने पति के साथ रायपुर के चंगोरभाठा में रहने लगी। उसकी दहेज में टीवी, एसी, फ्रिज, सोफा, बर्तन के अलावा अन्य घरेलू जरूरत के सामन और जेवर दिए गए थे। दो साल पहले ही उसके पति के आफिस जाने के बाद सास, ससुर देवर, ननंद बोलने लगे अपने घर से नकद पैसे नहीं आई। शादी में बहुत खर्च करना पड़ा था। जिससे वह कर्ज में डूब गए हैं। इसके बाद उसे पांच लाख रूपए अपने घर से लाने के लिए कहा गया। उसी दिन रीना को शाम को पता चला कि उसके ससुराल के लोग धर्म परिवर्तन कर इसाई बन गए हैं।
उसका पति दूसरी शादी की धमकी देता था। उसे जबरदस्ती चर्च ले जाया जाता था। परेशान होकर रीना ने पुलिस में इसकी शिकायत की। डीडी नगर थाने में उसके पति शिवा मनहर, ससुर चंद्रसेन मनहर, ननंद मिता मनहर, देवर टुमन मनहर और सास कर्मा बाई मनहर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया गया।