भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के परिणामों ने जहाँ कांग्रेस को निराश किया तो वही भाजपा की अल्पमत की शिवराज सरकार को पूर्ण बहुमत की सरकार बना दिया। प्रदेश की वर्तमान विधानसभा का समीकरण देखे तो 230 विधानसभा सीटों में एक सीट रिक्त होने के बाद अब 229 विधानसभा सीटों में बीजेपी 107, कांग्रेस 87, बीएसपी 02, सपा 01 और निर्दलीय 04 सीटें है। जबकि मंगलवार को आए उप चुनाव की 28 सीटों के परिणाम के भाजपा को 19 सीटे मिलने के बाद 126, और कांग्रेस को 09 सीटें मिलने के बाद 96 तो वही बीएसपी 02, सपा 01 और निर्दलीय 04 की स्थिति रहेगी। वही बीएसपी, सपा और निर्दलीय बीजेपी को समर्थन कर रहे है जिसको मिलाकर 126+8= 134 हो जाएगा।
@BJP4MP प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता। https://t.co/haO3Y8zFJ7
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 10, 2020
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी देश की जनता के हृदय के हार हैं। पूरा देश उनके पीछे खड़ा है।
सौभाग्य से @BJP4India को माननीय श्री @AmitShah जी का मार्गदर्शन और श्री @JPNadda जी का नेतृत्व मिला है, इसलिए यह शानदार सफलता मिली है: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/v239jjY3Q5
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 10, 2020
वही 28 विधानसभा सीटों के उप चुनाव के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे-
मुरैना जिला-
1. जौरा बीजेपी, कमलेश जाटव
2. सुमावली कांग्रेस, अजब सिंह कुशवाह
3. मुरैना कांग्रेस, राकेश मवई
4. दिमनी कांग्रेस, रविन्द्र सिंह तोमर
5. अंबाह बीजेपी, सूबेदार सिंह सिकरवार
भिंड जिला-
6. मेहगांव बीजेपी, ओपीएस भदौरिया
7. गोहद कांग्रेस, मेवाराम जाटव
ग्वालियर जिला-
8. ग्वालियर बीजेपी, प्रद्युम्न सिंह तोमर
9. ग्वालियर(पूर्व) कांग्रेस, सतीश सिकरवार
10. डबरा कांग्रेस, सुरेश राजे
दतिया जिला-
11. भांडेर बीजेपी, रक्षा संतराम सिनोरिया
शिवपुरी जिला-
12. करैरा कांग्रेस, प्रागीलाल जाटव
13. पोहरी बीजेपी, सुरेश धाकड़
गुना जिला-
14. बमोरी बीजेपी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया
अशोकनगर जिला-
15. मुंगावली, बीजेपी, बृजेन्द्र सिंह यादव
16. अशोकनगर बीजेपी, जजपाल सिंह जज्जी
सागर जिला-
17. सुरखी बीजेपी, गोविंद सिंह राजपूत
अनूपपुर जिला-
18. अनूपपुर बीजेपी, बिसाहूलाल सिंह
रायसेन जिला-
19. सांची बीजेपी, प्रभुराम चौधरी
आगर-मालवा जिला-
20. आगर कांग्रेस, विपिन वानखेड़े
देवास जिला-
21. हाटपीपल्या बीजेपी, मनोज चौधरी
धार जिला-
22. बदनावर बीजेपी, राज्यवर्धन सिंह दंतीगाँव
इंदौर जिला-
23. सांवेर बीजेपी, तुलसीराम सिलावट
मंदसौर जिला-
24. सुवासरा बीजेपी, हरदीप सिंह डंग
छतरपुर जिला-
25. मलहरा बीजेपी, प्रद्युम्न सिंह लोधी
बुरहानपुर जिला-
26. नेपानगर बीजेपी, सुमित्रा कास्डेकर
खंडवा जिला-
27. मांधाता बीजेपी, नारायण पटेल
राजगढ़ जिला-
28. ब्यावरा कांग्रेस, रामचंद्र दांगी