शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर। कांग्रेस भवन में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल के तस्वीर पर मार्ल्यापण किया। दुबे ने बताया कि पंडित श्यामाचरण शुक्ल छत्तीसगढ़ के किसान नेता थे। श्यामाचरण को लोग श्यामा भैया के नाम से आज भी याद करते हैं। वे हमेशा किसानों के हित में करते कार्य करते रहे।