पुतला दहन कर वैलेंटाइन डे का किया विरोध
दुर्ग। हिन्दू युवा मंच संगठन की दुर्ग इकाई ने गुरुवार को पश्चात्य सभ्यता के प्रतीक वैलेंटाइन डे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पश्चात्य संस्कृति का प्रतीकात्मक रूप में पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू ने बताया कि प्रेम करने के तरीके का विरोध करते है। हम पश्चिमी सभ्यता के इस अश्लीलता का विरोध करते हैं। आजकल के युवा इस पाश्चात्य सभ्यता में भटक गए हैं और अपनी संस्कृति सभ्यता भूलते जा रहे हैं।