नगरीय निकाय के सात अफसरों का तबादला
रायपुर। राज्य सरकार ने नगरीय निकाय के सात अफसरों का तबादला आदेश जारी किए गए हैं, इसमें दुर्ग, जगदलपुर, धमतरी, और रायगढ़ के निगम आयुक्तों को बदल दिया गया। दुर्ग नगर निगम के आयुक्त लोकेश्वर साहू को नगर निगम रायपुर का अपर आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर नगर पालिका परिषद कवर्धा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील अग्रहरि को नियुक्त किया गया है। नगर निगम बिलासपुर के उपायुक्त एसके दुबे को नगर निगम कोरबा का आयुक्त बनाया गया है।इसी प्रकार नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर को जगदलपुर निगम आयुक्त, जगदलपुर निगम आयुक्त एके हलदार को नगर निगम धमतरी का आयुक्त, नगर निगम धमतरी के आयुक्त रमेश जायसवाल को नगर निगम रायगढ़ का आयुक्त और रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त विनोद पाण्डेय को नगर निगम रायपुर का जोन कमिश्नर बनाया गया है।