महिला को चाकू मारने के बाद आरोपी ने खाया जहर, मौत
धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बालक चौक में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक मजदूर अधेड़ ने अपने साथ काम कर रही महिला को चाकू मार दी और कुछ देर में वह घर जाकर जहर खाकर आत्महत्या भी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुद्री निवासी मोतीन बाई साहू 31 वर्ष और चंदन बिरही निवासी जोधुराम साहू 47 वर्ष बालक चौक में नीरज गुप्ता के घर मजदूरी का काम कर रहे थे कि सुबह लगभग 10 बजे अचानक जोधुराम ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इधर जैसे ही महिला को अस्पताल ले जाया गया। आरोपी अपने घर चंदनबिरही जाकर जहर खाकर खुदकुशी कर लिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. विनोद पांडे कहा कि महिला के सिर फेफड़ा और पेट में गंभीर चोट होने की वजह से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।