भाजपा किसान मोर्चा 19 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की सोमवार को आहूत बैठक में प्रदेशभर में आगामी कार्ययोजनाओं के परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर व महामंत्री द्वारिकेश पांडेय ने बताया कि फरवरी से 2 मार्च तक किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के घर में झंडा लगाना ‘मेरा घर भाजपा का घरÓ को सफल बनाया जाएगा। प्रत्येक जिला मुख्यालय में 19 फरवरी कलेक्टर को ज्ञापन किसान मोर्चा सौंपेगा। किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर (यू.पी) में फरवरी 23-24 में जाने के कारण पदाधिकारी 21 फरवरी से 27 फरवरी तक यात्रा पर रहेंगे। 3 मार्च से 30 मार्च मंडल स्तर पर किसान-सम्मेलन व सम्मान समारोह, जिला एवं प्रदेश कार्यसमिति के लोग जाएंगे।