जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव के अंतिम दिन वाडेकर ने बांधा शमां
जांजगीर-चांपा। जिले में जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले के तीसरे दिन अर्थात छ: फरवरी को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई के फिल्म पाश्र्व गायक श्री सुरेश वाडेकर द्वारा फिल्म स्टार नाईट की प्रस्तुति दी गई। उन्होने सर्वप्रथम प्रेमरोग के सुपरहीट के गीत मै हूं प्रेम रोगी, और इस दिल में क्या रखा है, लगी आज सावन की फिर ओ घड़ी है, मेघा रे मेघा रे, ऐ जिंदगी गले लगा ले, चप्पा चप्पा चरखा चले आदि गीत के माध्यम से देर रात तक नगरवासी को बांधे रखा। वाडेकर के गीतों को नगरवासियों ने धैर्य से सुना और देर रात तक लुफ्त उठाया एवं श्री वाडेकर के गीतों की मुक्त कंठ से सराहना की गई। इस अवसर पर जांजगीर विधायक श्री नारायण चंदेल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।
