कोरियर सुपरवाइजर का हत्यारा पुराना कर्मचारी निकला
कोंडागांव। कोरियर दफ्तर में 1 फरवरी की रात सुपरवाइजर रोशन यादव की हत्या का आरोपी कंंपनी का पुराना कर्मचारी निकला। आरोपी के पास से लूट के 1 लाख 11 हजार 20 रूपये, घटना में प्रयुक्त पत्थर,एवं रक्त से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।
घटना के बाद पुलिस ने कोरियर सर्विस में वर्तमान तथा काम छोड़ चुके कर्मचारी एवं कम्पनी के लेनदेन , गतिविधियों शामिल रहने वाले सभी व्यक्तियों पर निगाह रखी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसी दौरान पूछताछ में कोरियर सर्विस का पूर्व कर्मचारी बृजेश पाण्डे निवासी प्रेमनगर कॉलोनी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति के हुलिए से मिला। इसी आधार पर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार करते हुए अपने दो अन्य नाबालिक साथियों के साथ मिलकर घटना घटित करना बताया।
आरोपी बृजेश पाण्डे डिलीवरी में गड़बडी करने के कारण मृतक रोशन यादव(सुपर वाइजर) के शिकायत पर कम्पनी द्वारा नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके कारण वह रोशन से रंजिश रखता था। बदला लेने और लूटपाट करने के उद्देश्य से अपने दो नाबालिक साथियों के साथ मिलकर मृतक रोशन यादव की हत्या की।
