आठ साल की बच्ची का अपहरण कर लूटी अस्मत
रायपुर। राजधानी में क्राइम रूकने का नाम नहीं ले रहा है। तेलीबांधा इलाके से गायब बच्ची बुधवार दोपहर मिल गई हैं। राजेंद्र नगर का राहुल बंजारे बच्ची को लेकर बाइक में घूम रहा था। आरोपी ने बच्ची का अपहरण करके दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार तेलीबांधा की 8 साल की बच्ची शाम को लकड़ी लेने के लिए निकली थी। उसे राजेंद्र नगर का 19 साल का लड़का राहुल घुमाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। टिकरापारा के एक खंडहर में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रातभर बच्ची को वहां बंधक बनाकर रखा हुआ था। वह सुबह बच्ची को लेकर घूम रहा था। पहले उसने तेलीबांधा इलाके में बच्ची को छोड़ने की योजना बनायी। पकड़े जाने के डर से वह बच्ची को लेकर माना जा रहा था। मुखबिर से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। उसके बाद आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। आरोपी के रिश्तेदार तेलीबांधा में रहते हैं। वह उनके यहां आते-जाते बच्ची को देखा था।