जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव के दूसरे दिन महालक्ष्मी अय्यर के गीत से झूमे नगरवासी
जांजगीर-चांपा। जिले में जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले के दूसरे दिन पांच फरवरी को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात्रि 9 बजे महालक्ष्मी अय्यर फिल्म पाश्र्व गायिका मुंबई द्वारा फिल्म स्टार नाईट की गीत झूम बराबर झूम, दमादम मस्त कलंदर प्रस्तुति दी गई। उनकी प्रस्तुति से नगरवासी देर रात तक झूमते रहे।
इसके पूर्व उन्होंने देश भक्ति गीत रंगीला-रंगीला मेरा देश रंगीला, कभी शाम ढले तो मेरे दिल में आ जाना, चन्ना मेरे या हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में, अभी न जाओ छोड़कर के दिल अभी भरा नहीं जैसे अनेक गीतों का गायन कियां। जिसका नगरवासियों ने गाकर और नृत्य कर लुफ्त उठाया। इसके पूर्व कुमारी सविता यादव एवं कुमारी शिवानी राजपूत खोखसा द्वारा छत्तीसगढ़ी सामुहिक लोक नृत्य, कोरबा के श्री दुर्गेश राठौर द्वारा आर्केस्ट्रा वादन का किया गया। इसे नगरवासियों द्वारा खूब सराहा गया। इसी तरह यश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लछनपुर चांपा द्वारा छत्तीसगढ़ी सामुहिक नृत्य, शासकीय हाईस्कूल कुलीपोटा के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी सुआ नृत्य, डिस्टेनेशन इंग्लिश स्कूल जांजगीर की छात्रा शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य, शासकीय हाईस्कूल कुलीपोटा के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति स्टंट के साथ कार्यक्रम रा.कु. सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा राष्ट्रीय सेवा योजना महिला ईकाइ द्वारा सुआ नृत्य एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी के विद्यार्थियों द्वारा ही गणेश वंदना एवं नृत्य, गोस्वामी रामरतन उत्तर माध्यमिक विद्यालय जर्वे च की कुमारी खुशी राठौर द्वारा राधा-कृष्ण एकल नृत्य, ओजस एवं साथी ओपी जिंदल विश्व विद्यालय रायगढ़ द्वारा फिल्म संध्या आर्केस्ट्रा कार्यक्रम, श्री भुट्टेखान मांगणियार-बाड़मेर द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य एवं गीत की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। जिस पर उन्होंनेे ख्ूाब तालियां बटोरी और प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
