विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी

विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के पूरा वैभव संपन्न और धन-धान्य से परिपूर्ण जाज्वल्यदेव की नगरी जांजगीर में चार फरवरी से तीन दिवसीय जाज्वल्य देव लोकमहोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के अवसर पर विभिन्न शासकय विभागों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गई। प्रदर्शनी में विकास को रेखांकित किया गयां। विकास प्रदर्शनी में नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी पर आाधारित प्रदर्शनी लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहा। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा कृषि की उन्नत तकनीक, जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण विकास, रेशम विभाग द्वारा, कोसा उत्पादन, वन विभाग, मत्स्य पालन, लोक सेवा केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुधन विकास, आदिम जाति कल्याण, विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य, खाद्य, शिक्षा, उद्योग, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन, महिला एवं बाल विकास, उद्यान आदि विभागों द्वारा विकास से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्टाल के माध्यम से लोगों को विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.