उन्नत नस्ल पशु प्रदर्शनी आयोजित
जांजगीर-चांपा। प्रदेश के पूरा वैभव संपन्न और धन-धान्य से परिपूर्ण जाज्वल्यदेव की नगरी जांजगीर में चार फरवरी से तीन दिवसीय जाज्वल्य देव लोकमहोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन अवसर पर उन्नत नस्ल पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री नीरज बनसोंड़ के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग द्वारा उन्नत नस्ल पशु प्रदर्शनी आयोजन पुराना कलेक्टोरेट परिसर में किया गया। प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न अंचलों के किसानों द्वारा उन्नत नस्ल के पशुओं को लाया गया था। उन्नत नस्ल के पशुओं के अलावा मुर्गो का प्रदर्शनी किया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा उन्नत नस्ल के पशुओं के रख-रखाव, चारा आदि के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर पशुपालकगण भी उपस्थित थे।