जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 8 फरवरी को
जांजगीर-चांपा। संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के मार्गदर्शन में आठ फरवरी को प्रात: 8 बजे से जिला स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन, खोखराभांठा जांजगीर में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला वर्ग हेतु 10 किलोमीटर, एवं पुरूष वर्ग हेतु 20 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई है।
विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम से दसवां स्थान प्राप्त बालक एवं बालिका वर्गो को पृथक-पुथक भाग लेने की पात्रता होगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को नगद राशि से पुरस्क्ृत किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम से दसवां स्थान प्राप्त करने वोल बाल-बालिकाओं को आठ फरवरी को प्रात: 7 बजे तक उपस्थित कराने के लिए जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को कहा है।