दिव्यांगों के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र हेतु शिविर छ: फरवरी को

दिव्यांगों के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र हेतु शिविर छ: फरवरी को

जांजगीर-चांपा। जिला रोजगार अधिकारी ने आज यहां बताया कि अन्य जिलों के भांति जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षित दिव्यांगों को उपयुक्तता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उपयुक्तता प्रमाण पत्र का वितरण शिविर के माध्यम से किया जाएगा। शिविर का आयोजन कल छ: फरवरी को प्रात: 11 बजे से रायपुर के कालीबाड़ी स्थित शासकीय जेे.आर. दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। दिव्यांगों के लिए निशक्तता प्रमाण पत्र का वितरण भारत सरकार के नेशनल केरियर सर्विस सेंटर फार डिफेरेन्टली एबल्ड जबलपुर एवं विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक दिव्यांगों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्राप्त करने के लिए कहा है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.