शिविर लगाकर देंगे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण
रायपुर। राज्य की 11 लोकसभा सीटों के लिए महिला कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर लगाने की तैयारी कर रही है। रविवार को यह जानकारी महिला कांग्रेस की प्रवक्ता वंदना राजपूत ने दी। उन्होंने बताया कि इस टेनिंग कैम्प में मुख्य रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फुलोदेवी तथा दिल्ली के ट्रेनर राजीव साहू व प्रभारी महामंत्री गिरीष देवांगन महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे।
इन प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने के लिए पूरे राज्य की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इन शिविरों में महिलाओं को सिखाया जाएगा कि किस प्रकार वे लोकसभा चुनाव से पहले घर-घर जाकर लोगों तक कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम अवाम को देंगें।