कवि सम्मेलन, कृषक संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति
जांजगीर-चांपा। प्रदेश के जांजगीर जिले में कल चार फरवरी से छ: फरवरी तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के मैदान में आयोजित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला आकर्षक का केन्द्र होगा। जहां कवि सम्मेलन, कृषक संगोष्टी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होगी। लोक महोत्सव के दौरान प्रतिदिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। महोत्सव के पहले दिन चार फरवरी को दोपहर 12 बजे से श्री सुरेश ठाकुर एवं विवेकानंद भारती और श्री सरल सरिता भजनामृत भजन ग्रुप रायपुर द्वारा सुगम गायन एवं कबीर भजन का गायन होगा।इसी तरह शाम 6 बजे से घनिष्ठा दुबे रायगढ़ द्वारा कत्थक नृत्य, शाम 7 बजे से घनश्याम महानंद छालीवुड पाश्र्व गायक रायपुर द्वारा रंगारंग छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य एवं गीत की प्रस्तुति की जाएगी। रात्रि 9 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में कवि श्री कुंवर बेचैन (गीत) गजियाबाद, श्री महेश दुबे (व्यंग्य)मुंबई, श्री मंजर भोपाली (गजल) भोपाल, सुश्री रूचि चतुर्वेदी (गीत) आगरा, श्री सिद्धार्थ देवल (ओज) उदयपुर और श्री गोविन्द राठी (व्यंग्य) शुजालपुर के माध्मम से दर्शकों को गुदगुदायेंगे।
इसी तरह पांच फरवरी को अपरान्ह 3 बजे से 3.20 बजे तक कुमारी सविता यादव एवं साथी खोखसा द्वारा छत्तीसगढ़ी सामुहिक लोक नृत्य, कुमारी शिवानी राजपूत खोखसा द्वारा छत्तीसगढ़ी सामुहिक लोक नृत्य और कोरबा के श्री दुर्गेश राठौर द्वारा आर्केस्ट्रा वादन का किया जाएगा। इसी तरह अपरान्ह 3.40 बजे से यश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लछनपुर चांपा द्वारा छत्तीसगढ़ी सामुहिक नृत्य अपरान्ह 3.55 बजे से शासकीय हाईस्कूल कुलीपोटा के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी सुआ नृत्य, शाम 4.15 से डिस्टेनेशन इंग्लिश स्कूल जांजगीर की छात्रा शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य, शाम 4.30 बजे शासकीय हाईस्कूल कुलीपोटा के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति स्टंट के साथ कार्यक्रम, शाम 6 बजे से रा.कु. सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा राष्ट्रीय सेवा योजना महिला ईकाइ द्वारा सुआ नृत्य एवं शाम 5.30 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसी क्रम में शाम 5.45 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी के विद्यार्थियों द्वारा ही गणेश वंदना एवं नृत्य शाम 6 बजे से गोस्वामी रामरतन उत्तर माध्यमिक विद्यालय जर्वे च की कुमारी खुशी राठौर द्वारा राधा-कृष्ण एकल नृत्य, शाम 6.15 बजे से ओजस एवं साथी ओपी जिंदल विश्व विद्यालय रायगढ़ द्वारा फिल्म संध्या आर्केस्ट्रा कार्यक्रम, शाम 7 बजे से श्री भुट्टेखान मांगणियार-बाड़मेर द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य एवं गीत तथा रात्रि 9 बजे से महालक्ष्मी अय्यर फिल्म पाश्र्व गायिका मुंबई द्वारा फिल्म स्टार नाईट की प्रस्तुति होगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के मैदान में आयोजित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन दिवस अर्थात छ: फरवरी को सुबह 11 बजे से श्री हितेन्द्र ठाकुर बिलासपुर, द्वारा जय जोहार छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं शाम 4 बजे से सुश्री लक्ष्मी करियारे की छत्तीसगढ़ी लोक गायन, शाम 4.30 बजे से प्रमोद पाण्डेय जांजगीर द्वारा सुगम संगीत आर्केस्ट्रा, शाम 5.10 बजे से सुश्री श्रद्धा सिंह एवं टीम जांजगीर द्वारा सुगम संगीत आर्केस्ट्रा, शाम 5.20 बजे से श्री धान्या शर्मा जांजगीर का एकल नृत्य, शाम 5.35 से शिव म्यूजिक एकेडमी चंापा के श्री शिव चैधरी द्वारा सुगम संगीत शाम 6 बजे से मेलोडी विथ पियानों रजी मोहम्मद रायपुर का पियानों वादन, शाम 7 बजे से श्री नृत्यालय अकादमी बिलासपुर द्वारा भरतनाट्यम नृत्य, रात्रि 8 बजे से श्रीमती पूर्णाश्री राउत रायपुर की ओडि़सी नृत्य और रात्रि 9 बजे से श्री सुरेश वाडेकर फिल्म पाश्र्व गायक मुंबई द्वारा फिल्म स्टार नाईट का आयोजन होगा।
00 स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मौका