जकांछ जे की जिलाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय ने दिया इस्तीफा

जकांछ जे की जिलाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय ने दिया इस्तीफा

कोरबा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी की नई कार्यकारिणी गठन के ऐलान को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि जिलाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला दिया है। जब कि जानकार इसको लेकर कुछ दूसरी बातें कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह और उनके पति दोनों ही काफी बीमार हैं। घर पर भी कई दूसरी जिम्मेदारियां उनके सिर हैं, लिहाजा उन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने इस बात से भी साफ इंकार किया है कि वह किसी दूसरी पार्टी के संपर्क में हैं। आने वाले वक़्त में अगर हालात सुधरते हैं तो वह फिर से नई भूमिका में लौटेंगी। अर्चना उपाध्याय ने आगे कहा कि उनकी इस मसले पर अमित जोगी से चर्चा हुई है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.