रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पास बागरेचा नर्सिंग होम के पास रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से लूटपाट करने वाला बाईक सवार युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ग्राम मौहागांव निवासी सरजूराम (64) अपने बेटे के साथ बागरेचा नर्सिंग होम में ईलाज करवाने आया था। जैसे ही सरजूराम लघुशंका के लिए थोड़ी दूर गया तो बाईक क्रमांक सीजी 04 केजे 2920 में एक युवक आया और सरजू के जेब से 1700 रूपए लूटकर भाग निकला। आरोपी के भागने के दौरान सरजू ने उसका बाईक नंबर देख लिया। जिससे उसने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस के टीम ने तत्काल नाकाबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी का नाम राजेन्द्र महिलांगे निवासी मोवा है। आरोपी सेंट्रल जेल में प्रहरी था। जिससे कैदी के भाग जाने पर आरोपी को बर्खास्त कर दिया गया था। आरोपी के खिलाफ और कई अपराध दर्ज है जिसकी पतासाजी की जा रही है।