सड़क दुर्घटना में प्रधान आरक्षक की मौत
बालोद। बालोद जिला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 पर ग्राम करकाभाट के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे सड़क हादसे में गुरु थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक भूपेश कुमार ठाकुर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी भयानक थी कि घटना स्थल पर ही प्रधान आरक्षक की मृत्यु हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक गुरुर से बालोद की ओर दोपहिया वाहन से आ रहे थे। जहां पर ग्राम करकाभाट के समीप गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकरा गए। जहां घटनास्थल पर ही प्रधान आरक्षक की मृत्यु हो गई। ट्रैक्टर वाहन सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटना के बाद आरक्षक के शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां मर्ग कायम कर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।