रावण दहन कार्यक्रम में हुए शामिल, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के मैदान में दशहरा पर्व के अवसर पर हजारों की संख्या में जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हम लोग हर साल रावण का वध करते है, परंतु इस पर्व की सार्थकता तभी है, जब हम काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण, जो हमारे मन में है, उसका वध करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कौशल्या की नगरी और भांचा श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़…

#Dussehracelebrations: देशभर में दशहरे की धूम : बुराई पर अच्छाई की जीत, लाल किले में रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने राम-लक्ष्मण को तिलक किया

नई दिल्ली। पूरे देश में शनिवार को भगवान श्री राम की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा की भव्यता देखने को मिली। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित रामलीला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रावण दहन हुआ। इस पवित्र अवसर पर राष्ट्र ने अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश फिर से याद किया, जिसने सभी श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्तिभाव से भर दिया। राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने राम-लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकारों को तिलक कर उनका सम्मान…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु दर्शन मेला में हुए शामिल, बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सरकार का मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्थित बाबा गुरु घासीदास जी की कर्मभूमि एवं गुरु श्री अमरदास जी की तपोभूमि तेलासीपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास एवं गुरु अमरदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सर्वाेच्च गुरु आसमदास साहेब का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों क़ी मांग पर तेलासी गुरुद्वारा बाड़ा विकास हेतु 3 करोड़ 18 लाख…