मेरी ताकत 100 गुना ज्यादा बढ़ गई, तिहाड़ से बाहर आते ही गरजे CM अरविंद केजरीवाल, बोले- शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद तिहाड़ जेल के बाहर से लोगों को संबोधित करते हुए लाखों करोड़ों लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में लोगों ने मन्नतें मांगी और दुआएं की। केजरीवाल ने कहा कि मेरे जिंदगी का एक एक कण और शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है। मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। बहुत मुसीबतें झेली हैं। लेकिन हर कदम पर…

अपराधियों के मन में कानून का भय हो, पीड़ितों को त्वरित मिले न्याय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि अपराधियों के मन मेें कानून का भय हो, पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले। आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रहे। बेवजह किसी नागरिक को परेशान न किया जाए। पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों के साथ मित्रवत हो। पुलिस थानों का वातावरण ऐसा हो कि आम नागरिक को पुलिस थानों में प्रवेश करते समय सहयोग की उम्मीद हो। वे आज राजधानी के न्यू-सर्किट हाउस में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहे…

आईएएस अधिकारियों पर है शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आईएएस अधिकारियों पर शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी रहती है। मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाया गया स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएएस अधिकारियों और राजनेताओं का जीवन बहुत कुछ एक जैसा होता है। दोनों का उद्देश्य जनसेवा ही रहता है । आईएएस अधिकारी के…