मुख्यमंत्री ने खोला खुशियों का पिटारा, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने CM का जताया आभार, अब केन्द्र के बराबर मिलेदा डीए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हितैषी ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली सौगातों से प्रदेश भर के कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि…

Monsoon Session 2023 #Parliament : संसद का मानसून सत्र, चर्चा समृद्ध होती है, तो निर्णय भी सशक्त और परिणामकारी होते हैं- प्रधानमंत्री नरेंद मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि चर्चा समृद्ध होती है, तो निर्णय भी सशक्त और परिणामकारी होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपने संबोधन में कहा कि सदन में जो माननीय सांसद आते हैं, वो जमीन से जुड़े हुए होते हैं, जनता के दुःख दर्द को समझने वाले होते हैं। इसलिए जब चर्चा होती है, तो उनकी तरफ से जो विचार आते हैं वो जड़ों से जुड़े हुए विचार आते हैं। इसलिए चर्चा तो समृद्ध होती ही है, साथ ही निर्णय भी…