रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित विप्र भवन में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ‘संत कवि पवन दीवान’ श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सम्मान में संत कवि पवन दीवान के नाम से कविता लेखन के क्षेत्र में राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदाय करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। यह पुरस्कार आगामी राज्य अलंकरण समारोह से प्रतिवर्ष प्रदाय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर साहित्य तथा कविता लेखन के क्षेत्र में…
महीना: मार्च 2023
कट्टर लोग कह रहे हैं ‘मर जा मोदी’, देश कह रहा है ‘मत जा मोदी’: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आज चुनाव के परिणाम सामने आए। त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनना तय है। दोनों ही राज्यों में बहुमत हासिल हो चुका है। मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा है जहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि नार्थ ईस्ट के सभी…
विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 4 हजार 144 करोड़ रूपए का तृतीय अनुपूरक बजट पारित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत 4 हजार 143 करोड़ 60 लाख, 71 हजार 652 रूपए का तृतीय अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। तृतीय अनुपूरक बजट में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई, आवास, भूजल संरक्षण, आजीविका, औद्योगिक प्रशिक्षण, कस्टम मिलिंग सहित विभिन्न मदों में अतिरिक्त राशि के प्रावधान रखे गए हैं। इस राशि को मिलाकर अब वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुख्य बजट का आकार 1 लाख 15 हजार 385 करोड़ रूपए हो गया है। तृतीय अनुपूरक बजट में राजस्व व्यय हेतु 02…
मुख्यमंत्री श्री बघेल से सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को आशा मालवीय ने बताया कि वे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा पर निकली हैं। सुश्री आशा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ग्राम नाटाराम से हैं। उन्होंने यह यात्रा भोपाल से विगत 1 नवंबर को शुरू की है और देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को इसका समापन करने वाली हैं। इस दौरान वे भारत के 28 राज्यों में लगभग…
रीपा में उद्यमी बन रहीं बस्तर की महिलाएं, महिलाएं कोकून से रेशम धागा तैयार कर अर्जित कर रही हैं अच्छी आमदनी
रायपुर। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए शुरू की गई रीपा यानी कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में महिलाओं को अच्छा एक्सपोजर मिल रहा है। उन्हें यहां कई तरीके की आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। बस्तर जिले की महिलाएं भी सफल उद्यमी होने का गुर सीख रही हैं। उल्लेखनीय है कि बस्तर के तुरेनार में बना यह पूरे देश का पहला ग्रामीण औद्योगिक पार्क है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पहले चरण में प्रदेश के सभी विकासखण्डों में दो-दो ग्रामीण औद्योगिक पार्क तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें तुरेनार में प्रदेश…
मसालों की खेती में छत्तीसगढ़ की बन रही देश में नई पहचान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मसालों की खेती का दायरा बढ़ते जा रहा है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों का खेती-किसानी के क्षेत्र में असर दिख रहा है। किसान नवाचार की ओर बढ़ रहे हैं। सामान्यतः छत्तीसगढ़ में जो किसान धान तथा अन्य परम्परागत फसलों की खेती करते रहे हैं, वे अब मसालों की खेती की ओर भी रूख कर रहे हैं। मसालों की खेती में छत्तीसगढ़ की देश में नई पहचान बन रही है। छत्तीसगढ़ की जलवायु और मिट्टी मसालों की खेती के अनुकूल होने के कारण उत्पादन भी अच्छा…
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: नई गाड़ी ख़रीदते ही डीलर पॉइंट से हो सकेगा परमिट का आवेदन भी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधाओं को लगातार वाहन स्वामी के घर के पास ही उपलब्ध कराया जा रहा है । इसी कड़ी में नये ख़रीदे जाने वाले कमर्शियल गाड़ी के परमिट आवेदन भी अब गाड़ी ख़रीदने समय गाड़ी विक्रेता डीलर के द्वारा किया जा सकेगा। नये गाड़ी के परमिट हेतु आवेदन देने के लिए…