रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के अंतर्गत बेलपान में तेजी से विकसित किए जा रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों के आग्रह पर उनके द्वारा निर्मित कोसा जैकेट को पहना और लाभांवित हितग्राहियों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने रीपा औद्योगिक पार्क स्थल पर पीपल का पौधरोपण भी किया। तेजी से विकसित हो रहे रीपा में 8 युवा उद्यमी वेल्डिंग, सिलाई, कूलर मेकिंग, स्लीपर मेकिंग, सीमेंट पोल बनाने,…
महीना: जनवरी 2023
मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम खपरी के शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम तखतपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही छोटी-छोटी बच्चियों से बात की। उन्होंने बच्चियों के से पढ़ाई के बारे में पूछा और आश्रम में रहने के लिए सुविधाओं, भोजन, सुरक्षा, खेल-मनोरंजन के इंतज़ामों की जानकारी ली। इस दौरान बच्चियों की हाज़िर जवाबी से मुख्यमंत्री खासे प्रभावित हुए। पहली से पाँचवीं क्लास में पढ़ रही बच्चियों का आत्मविश्वास और पढ़ लिखकर आगे बढ़ने की ललक की मुख्यमंत्री ने सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूर दराज के इलाक़ों से आकर इस आश्रम में पहली से पाँचवी क्लास…
छत्तीसगढ़ में हर साल बन रहा है धान खरीदी का नया कीर्तिमान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले की तखतपुर विधानसभा के खैरी गांव में भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मंे हर साल धान खरीदी का नया कीर्तिमान बन रहा है। इस वर्ष अब तक 100 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है। नई राज्य सरकार के गठन के बाद पहले साल 84 लाख मीट्रिक टन, दूसरे साल 93 लाख मीट्रिक टन, तीसरे साल 97 लाख मीट्रिक टन। किसानों को 3 दिन में ही धान का पैसा मिल जाता है। मुख्यमंत्री ने…
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : न्याय योजनाओं से किसानों को मिल रही ताक़त : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा जाए, यही सरकार का उद्देश्य है। पहले किसानो का क़र्ज़ा बढ़ते जा रहा था। लोग किसानी छोड़ रहे थे। इसे देखते हुए हमने सरकार बनते ही दो घंटे में किसानो का क़र्ज़ा माफ़ किया। खेती किसानी को मजबूत बनाने न्याय योजनाओं की शुरूआत की। श्री बघेल आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम बेलपान में आयोजित भेंट मुलाकात में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर गनियारी को नगर पंचायत बनाने, ग्राम…
मुख्यमंत्री ने खपरी में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की, सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ रूपए की मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान खपरी (तखतपुर) रेस्ट हाउस में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनो को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 181 लाख रूपए की स्वीकृत प्रदान की। मुख्यमंत्री ने तखतपुर में कुर्मी समाज की उपलब्ध जमीन में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, बेलपान में समाज के धर्मशाला की रंगाई-पोताई के एक लाख रूपए, ब्राम्हण समाज को सामाजिक भवन के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, सिक्ख समाज तखतपुर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लिखित किताब ‘एक्जाम वारियर्स’ का राज्यपाल सुश्री उइके ने विमोचन किया
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन में स्कूली बच्चों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लिखित किताब ‘‘एक्जाम वारियर्स’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए किताब के महत्वपूर्ण बिन्दुओं तथा इसके मूल विषय-वस्तु के बारे में रोचक ढंग से बताया। राज्यपाल ने कहा कि किताब में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए भी 34 मंत्र दिये गये हैं, जो परीक्षा के समय होने वाले भय और तनाव के प्रबंधन में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि जब…
Assembly Elections 2023 : त्रिपुरा में 16, मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को होंगे चुनाव, रिजल्ट 2 मार्च को
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के 3 राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। तीनों ही राज्यों में 60-60 सीटें हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावी तारीखों का ऐलान किया है। गौरतलब है कि तीनों राज्यों में कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है। तीनों ही राज्यों में आचार संहिता लागू हो गया। नागालैंड और मेघालय में एक चरण में चुनाव होंगे। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। वहीं, त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे…
ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित होने पर जाति प्रमाण पत्र और वन अधिकार पट्टे के प्रकरणों का हो तत्काल निराकरण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरबा जिले की कटघोरा विधानसभा के ग्राम नोनबिर्रा में भेंट-मुलाकात के दौरान अधिकारियों से कहा कि ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद ग्रामीणों के जाति प्रमाण पत्र और वन अधिकार पट्टे के प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। राज्य शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले, लोगों की आय बढ़े। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर…
भेंट-मुलाकात: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए रंजना गांव का नामकरण ‘राजीव गांधी रंजना‘ करने की घोषणा
रायपुर। भेंट-मुलाकात में कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा के ग्राम रंजना पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने रंजना गांव का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर राजीव गांधी रंजना के रूप में करने की घोषणा की। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी 13 जुलाई 1985 में ग्राम रंजना आये थे। उनकी स्मृतियों की चिरस्थायी बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गांव का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसी के साथ ग्राम…
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा के जिला मुख्यालय अंबिकापुर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, वन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग एवं वाणिज्य…