Amrit Udyan : बदल गया राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम, अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन को लेकर मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब ये ऐतिहासिक गार्डन ‘अमृत उद्यान’ नाम से जाना जाएगा। सरकार ने इस नाम की थीम आजादी के अमृत महोत्सव से ली है। ये गार्डन अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में फेमस है, जिसे देखने हर साल हजारों लोग राष्ट्रपति भवन पहुंचते हैं। वहीं सरकार के इस फैसले से सियासत भी गर्मा गई है। मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे…

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर अब तक लगभग 6 करोड़ रूपए की 18 हजार क्विंटल से अधिक कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी एवं रागी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए इनकी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 60 लाख रूपए मूल्य की 18 हजार 328 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी हो चुकी है। राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोदो की खरीदी 30 रूपए प्रति किलो, कुटकी की खरीदी 31 रूपए और रागी की खरीदी 35.78 रूपए प्रति…

राज्य युवा महोत्सव 2023 : युवा कलाकारों ने हल्बी और गोंड़ी गायन के बीच जोश और ऊर्जा से भरे पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन

रायपुर। मोर पंख, गौर सिंग एवं कौडियों से सजे परिधान में युवा कलाकारों ने राजधानी के साइंस काॅलेज परिसर में चल रहे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बस्तर की संस्कृति पर आधारित नृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। युवा कलाकारों ने हल्बी और गोंड़ी गायन के बीच जोश और ऊर्जा से भरे पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन किया। उनकी वेशभूषा के साथ ही नृत्य में लय और ताल देखते ही बन रहा था। बस्तर की कला और संस्कृति की अनुपम छटा नृत्य और गायन में दिख रही…

लाल किले में भारत आया छत्तीसगढ़ ने रंग जमाया, भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को लेकर लोगों में विशेष रूचि

रायपुर। नई दिल्ली के लाल किला प्रांगण में चल रहे भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, पर्यटन, ग्रामोद्योग हस्तशिल्प और गढ़कलेवा के स्टॉल को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। बीते तीन दिनों से छत्तीसगढ़ के स्टॉलों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। गढ़कलेवा के स्टॉल में छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुफ्त उठाने के साथ ही लोग छत्तीसगढ़ के पर्यटन के बारे में विशेष रूचि दिखा रहे हैं। विदेशी दर्शक बस्तर दशहरा के बारे में जानकारी ले रहे हैं, जबकि देश के अन्य राज्यों के लोग छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के…

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ विषय पर पैनल डिस्कशन और लाइव बैंड का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ विषय पर पैनल डिस्कशन और लाइव बैंड का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में युवा उद्यमी, गायिका और म्यूजिक कंपोज़र सुश्री अनन्या बिड़ला लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देंगी। मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिसेफ, एनएसएस, अनन्या बिड़ला फाउंडेशन और संज्ञा पीआर के सहयोग से किया जा…