प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करने का किया आह्वान

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन लोगों के स्मारकीय साहस और प्रयासों को भी याद किया, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जिसमें हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति का विवरण और पंडित नेहरू द्वारा फहराया गया पहला तिरंगा शामिल है। मोदी ने कहा कि 22 जुलाई का देश के इतिहास में विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन 1947 में राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया गया था। Today,…

कृषि मंत्री ने किसान भाईयों से की फसल बीमा कराने की अपील

रायपुर। कृषि, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने राज्य के किसान भाईयों से फसल बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि शासन द्वारा निर्धारित किसानों के अंश दान के रूप में निर्धारित नाम मात्र प्रीमियम की राशि जमा कर बड़े जोखिम से बचा जा सकता है और स्थानीय प्राकृतिक प्रतिकूलता के चलते फसलों के हानि की भरपाई दावा राशि से काफी हद तक हो जाती है। कृषि मंत्री ने किसानों के नाम जारी अपनी अपील में कहा है कि खरीफ फसलों के लिए…

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। देश की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 21, 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से…

देश की पहली आदिवासी और 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं द्रौपदी मुर्मू: PM मोदी ने दी बधाई, कहा- भारत ने रच दिया इतिहास

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए जिनकी वैल्यू 6,76,803 है। कुल 53 अवैध वोट थे। उन्होंने कहा कि गणना पूरी करने के बाद कोटा निकाला गया जिसमें द्रौपदी मुर्मू को उस कोटे से अधिक वोट मिले। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के साक्षा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है। द्रौपदी मुर्मू ने भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति निर्वाचित होकर इतिहास रच…