रायपुर। सिक्ख समाज के नौवें गुरु तेग बहादुर जी की 400 वीं जयंती के अवसर पर सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ और स्टेशन रोड गुरुद्वारा की ओर से राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समागम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने यहां सबसे पहले गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महान गुरु तेग बहादुर के समाज के…
दिन: 25 अप्रैल 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मां कर्मा महोत्सव में हुए शामिल
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित मॉ कर्मा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठित होकर किसी भी कार्य को करने से सफलता निश्चित मिलती है। यह भक्त माता कर्मा ने सिद्ध किया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएॅ। मुख्यमंत्री ने इससे पहले मंदिर में भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सामूहिक…