नई दिल्ली के राजपथ पर अपनी सफलता के रंग बिखेरेगी छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गाँव और गोठान अब देश के सबसे बड़े और मुख्य समारोह की शान बनेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सफल और महत्वाकांक्षी गोधन योजना इस बार राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस के परेड समारोह का हिस्सा बनेगी। रक्षा मंत्रालय की उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना पर बनी झांकी को अपनी हरी झंडी दे दी है। समिति में देश के प्रमुख शिल्पज्ञ, पेंटर, फोटोग्राफर, संगीतज्ञ, गायक और अन्य विधाओं के विशेषज्ञ सदस्य थे। दो माह से नई दिल्ली में चल रही चयन प्रक्रिया के…

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं छत्तीसगढ़ के शैल-गुफा चित्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शैल चित्र तथा गुफा चित्र राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है, इनका संरक्षण तथा संवर्धन अति आवश्यक है। इसके लिए विगत दिवस नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में ‘‘वैश्विक संभावना में रॉक कला संरक्षण’’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय सेमीनार में गहन विचार-विमर्श किया गया। सेमीनार का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं…

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन

रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीडा, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज साइंस कॉलेज मैदान पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 5 संभागों के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रतियोगिता स्थल पहुंचकर गायन, नृत्य, वादन, चित्रकला एवं क्विज के विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विगत दो…

राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 52 लाख मीटरिक टन से पार, प्रदेश में 13.64 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 28 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 13 लाख 64 हजार 429 किसानों से 52 लाख 21 हजार 803 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 9150.68 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा जारी कर दिया गया है। गौरतलब…

लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ पर होगी बात, 9 जनवरी को प्रसारित होगी 25 वीं कड़ी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 दिसंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण 9 जनवरी 2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को मिठाई खिलाकर नगरीय निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, सुशील आनन्द शुक्ला और चन्द्रशेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किसान सम्मेलन में किसानों को किया सम्मानित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के डौंडीलोहरा विकासखंड के गोडमर्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने डौंडीलोहारा विकासखंड के धंसू राम और चन्द्र कुमार को गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर बिक्री के लिये सम्मानित किया। धंसू राम ने खपराभाट गौठान में गोबर बेचकर 1 लाख 63 हजार 858 रूपये तथा चंद्रकुमार ने पीपरखार ना गौठान में गोबर बेचकर 1 लाख 21 हजार 490 रूपये की कमाई की। सम्मेलन में पीपरखार ना गौठान के गोधन महिला स्वसहायता समूह तथा टटेंगा…

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल बाल गायक सहदेव दिरदो को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम सुकमा के शबरी नगर में सड़क हादसे में घायल सुकमा के बाल गायक सहदेव दिरदो को त्वरित रूप से बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर विनीत नंदनवार को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव दिरदो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाने से पूरे देश में बेहद पापुलर हुए सहदेव दिरदो के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा दूरभाष के जरिए उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को…

राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम हनुमान जी का मूल मंत्र यह था, छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा बिना विश्राम नहीं यह हमारा भी संकल्प

रायपुर। राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम, हनुमान जी भगवान श्री राम की सेवा को अपना परम कर्तव्य मानते हैं हमें छत्तीसगढ़ की जनता ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का मौका दिया है छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सेवा करना उनके दुख दर्द दूर करना हमारा पहला कर्तव्य है और इसे पूरा करने हम संकल्पबढ़ होकर कार्य कर रहे हैं। दुर्ग जिले के ग्राम पतोरा में हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…

’गोडमर्रा में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण’, किसान सम्मेलन में शामिल हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पुरखों के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ में किसानों, गरीबों और श्रमिकों के श्रम को सम्मान दिलाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पुरखों के सपने को पूरा करने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल में ‘‘किसानों को दाम, युवाओं को काम, महिलाओं को सम्मान, संस्कृति को पहचान, आदिवासियों का उत्थान, श्रमिकों और ग्रामीणों का कल्याण’’ का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज बालोद जिले के विकासखण्ड डौण्डीलोहारा के ग्राम गोडमर्रा में आयोजित विशाल किसान…