राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 52 लाख मीटरिक टन से पार, प्रदेश में 13.64 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 28 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 13 लाख 64 हजार 429 किसानों से 52 लाख 21 हजार 803 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 9150.68 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 19 लाख 05 हजार 318 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 14,93,886 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है।

धान खरीदी के 28वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4,81,032 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 4,51,051 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3,81,628 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 75,341 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 27,306 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 4,937 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 1,66,676 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 76,923 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 12,009 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 15,900 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 2,72,498 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 34,404 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 4,51,051 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 63,662 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,20,509 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 2,97,374 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,21,360 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 3,81,628 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,36,609 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 2,45,903 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,81,032 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,72,830 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,21,422 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 1,81,788 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 3,67,512 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 2,74,436 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 78,160 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 60,113 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 61,637 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 88,474 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,30,338 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.