मुख्यमंत्री शामिल हुए भक्त गुहा निषाद राज जयंती समारोह में भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने वाला निषाद समाज: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री शामिल हुए भक्त गुहा निषाद राज जयंती समारोह में भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने वाला निषाद समाज: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शाम दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम भोथली में आयोजित भक्त गुहा निषाद राज जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने वाला सरल और सहज समाज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्त गुहा निषाद राज, समाज के आदर्श और गौरव हैं, जिन्होंने भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान नदी पार कराकर मदद की हैै। निषाद समाज के ऊपर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि यह समाज मेहनतकश समाज हैं, जो रोज मेहनत कर अपना जीवनयापन करने पर विश्वास रखता है। निषाद समाज सामाजिक एकता के लिए जाना जाता है और समय के साथ विकास की मुख्यधारा में जुड़कर आगे बढ़ रहा है।

निषाद समाज के प्रतिनिधियों ने समाज के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक स्थिति में सुधार की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शासन स्तर पर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदर्श विवाह में बंधे दो नव दम्पत्तियों को सुखमय जीवन के लिए अपना आशीर्वाद दिया।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.