न्यूज़ डेस्क। हाल में ही प्रधानमंत्री मोदी को वर्चुअल मीटिंगों में बार-बार देखा गया उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है अमूमन ऐसी लम्बी दाढ़ी के साथ PM मोदी को कभी देखा नहीं गया है लेकिन अब यही बढ़ी दाढ़ी जनता के बीच कोतुहल का विषय बना हुआ है और हर व्यक्ति अपने अपने अनुसार कयास लगा रहा है।
देश में जब कोरोना ने अपना कहर दिखाना शुरू किया था तब प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की घोषणा कर दी थी। तब देखा गया था कि पीएम मोदी की दाढ़ी सेट थी। लेकिन वहीं अब अनलॉक 2 के चलते PM मोदी ने एक बार फिर देश को संबोधित किया है। जिसमें देखा गया कि इस बार उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है। उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने कई दिनों से अपनी दाढ़ी सेट नहीं कराई है। ऐसे में लोग अब ये अनुमान लगा रहे हैं कि PM मोदी ने देश की जनता को सन्देश देने के लिए ये दाढ़ी नहीं कटवाई है। जानकारी के मुताबिक, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि अनलॉक 2 की घोषणा के बाद PM मोदी ने लोगों से घरों से कम बाहर निकलने और गैर जरूरी चीजों से बचने की सलाह दी थी। इस दौरान राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के लगभग 70 दिन बीत चुके थे।
अब ये माना जा रहा है कि क्या PM मोदी के लंबी दाढ़ी रखने पर कोई संदेश था या नहीं। इस तस्वीर को देख कर ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि PM मोदी काफी समय से अपने हेयर ड्रेसर से नहीं मिले है। वहीं अनलॉक 1 के बाद सैलून की दुकानें कई जगहों पर खोल दी गई थी। ज्ञात हो कि, हेयर ड्रेसर से नहीं मिलने का कारण ये नहीं है, ये माना जाये कि PM नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक निवास 7, लोक कल्याण मार्ग में नहीं हैं। या यूँ कहें कि PM मोदी लगातार वर्चुअल मीटिंग कर रहे है और अधिकारियों से मिलना ज्यादा आवश्यक है उसकी व्यस्तता। वहीं ये माना जा रहा है कि शायद ऐसी ही वजहों से वो महीने भर से ऊपर अपने हेयर ड्रेसर से नहीं मिले हैं क्योंकि अभी वो अधिक महत्वपूर्ण कामों में ही अपना सारा समय लगा रहे हैं और सामान्य सेट रहने वाली प्रधानमंत्री की दाढ़ी ज्यादा लम्बी हो गई है।