जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. सिंह ने लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के लिए भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्यालय में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर (डीसीसी)-1950 टोल फ्री नम्बर के सफल संचालन हेतु अनुविभागीय अधिकारी बी.एस.एन.एल. मुंगेली को डीसीसी तकनीकी नोडल अधिकारी नामांकित किया है। वे टोल फ्री दूरभाष क्रमांक 1950 के मैपिंग में आ रही तकनीकी समस्या के लिए इनके साथ मोबाईल ऑपरेटर की समस्या का तत्काल निराकरण करायेंगे।
