कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा की गौरवशाली परम्परा को बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी – महंत
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा की अपनी गौरवशाली परम्पराएं और इतिहास है। इसे बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज जिले के चांपा के भालेराव मैदान में मां सम्लेश्वरी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का शुभारंभ किया। यह हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का आयोजन एक फरवरी तक किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने मुख्य अतिथि के आसंदी से हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांपा नगर की पहचान है। जांजगीर-चांपा जिला जीवनदायिनी हसदेव नदी की पवित्र धारा से सिंचित होता है। अनेक विशेषताओं को समेटे चांपा का समग्र विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हसदेव नदी के प्रवाह के दोनो तरफ छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और लोककथा एवं लोक गीत विद्यमान है जो लोगों को समाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हसदेव नदी के किनारे औद्योगिक नगरी कोरबा स्थित हैै। उद्योगों से निकलने वाले राख और पानी से विभिन्न प्रकार के बीमारियां होती है। इसकी रोकथाम के लिए नदी के दोनों ओर वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण करने का बात कही।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि चांपा में हसदेव कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने हसदेव कारीडोर का निर्माण बेहतर से बेहतर रूप से करने की भी बात कही। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि यहां कि लोक संस्कृति और लेाककला भी संमृद्ध है। लोककलाकारों द्वारा प्रति वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया जाता है। उन्होंने कला को प्रोत्साहित करने की भी बात कही। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी पाटले ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा में हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला में विभिन्न उत्पादकों को अपने उत्पादन के बेहतर प्रदर्शन का मौका मिला है। इससे उत्पादकों को उनके उत्पादन के लिए बेहतर बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना के तहत शिक्षित बेरोजगारों युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे बेरोजगारों युवाओं का रोजगार में भागीदारी बढ़ी है। महोत्सव को क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण चंदेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोक महोत्सव शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक अच्छा माध्यम है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र लोककलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए एक सशक्त मंच नहीं मिल पाता था। जिसके कारण वे अपनी कला का प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। अब लोक महोत्सव के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के लोक कलाकारों को भी एक सशक्त मंच उपलब्ध हो रहा है और वे मंच के माध्यम से अपनी कला को प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे उनकी कला को ख्याति मिलेगी। हसदेव लोक कला महोत्सव एवं औद्यौगिक मेला को चांपा नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया और नगर पालिका के विकास के लिए किये जा रहे कार्यो एवं उपलब्धियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा उन्होने हसदेव नदी के उद्गम और इतिहास के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. महंत ने चांपा नगर के विकास के लिए 18 करोड़ रूपये की राशि से निर्मित होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया। इनमें डे एन यूएलएम अंतर्गत एक करोड़ 46 लाख 53 हजार रूपये की राशि से निर्मित होने वाले बेडेड आश्रय स्थल का निर्माण, एक करोड़ 46 लाख 53 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले दीनदयाल सर्वजन मंगल भवन निर्माण, 6 करोड़ 73 लाख 65 हजार रूपये की राशि से निर्मित होने वाले चांपा शहर में डिवाईडर युक्त सड़क चैड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य तथा 8 करोड़ 32 लाख 24 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले परशुराम चैक से होते हुए बस स्टेंट कालेज रोड तक डिवाईडर युक्त सीसी रोड का निर्माण शामिल हैं। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. महंत ने सांस्कृति कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न स्कूलों के बच्चों से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें अच्छी प्रस्तुति कर समाज राज्य और देश में ख्याति अर्जित करने के लिए समझाईश दी।
इस अवसर पर बच्चों के लिए विज्ञान आधारित यूथ कैरियर फैस्टिवल का भी आयोजन किया गया। जहां आईआईटी कानपुर के श्री देेवश चौबे, खडग़पुर के श्री अर्जुन करमाकर, चेन्नई के श्री इन्द्रजीत महतो और जांजगीर-चांपा जिले के श्री डॉ. सुरज यादव ने स्कूली बच्चों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सकरात्मक उत्तर दिया और उनका हौसला अफजाई किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. महंत ने ज्ञानर्धक पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने पत्रिका के संपादन के लिए संबंधित को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। हसदेव लोक महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उन्होंने प्रदर्शनी को आम लोगों के लिए उपयोगी और सार्थक बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमाकंत सोनी ने किया। आगंतुकों के प्रति सहायक कलेक्टर एवं चांपा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राहुल देव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरबंश, कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़, जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आर.एन. दास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, चांपा नगर पालिका के उपाध्यक्ष विषभ राठौर, वरिष्ठ नागरिक श्रीमती रश्मि गबेल, श्री दिनेश शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चांपा श्री प्रदीप नामदेव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्री रमेश पैगवार, मनहरण राठौर, देवेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती शशिकांता राठौर सहित नगर पालिका चांपा के पार्षदगण, नगरवासी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
00 तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का शुभारंभ
00 चांपा नगर के विकास के लिए 18 करोड़ े की राशि के कार्यो का भूमिपूजन