मुख्यमंत्री ने नक्सल हिंसा में शहीद जवानों को याद किया

मुख्यमंत्री ने नक्सल हिंसा में शहीद जवानों को याद किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर नक्सली हिंसा में शहीद जवानों को भी याद किया। उन्होनें आज यहां दूरभाष पर जांजगीर चांपा जिले के शहीद रूद्र प्रताप सिंह के परिवारजनों से दूरभाष पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद रूद्र की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शासन-प्रशासन हमेशा उनके साथ हैं। ज्ञातव्य है कि उप निरीक्षक शहीद रूद्रप्रताप सिंह, ग्राम सोनसरी के रहने वाले थे। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना के नीलवाया जंगल में 30 अक्टूबर 2018 को नक्सलियों से अपने साथियों की रक्षा करते हुए उन्होंने प्राणों की आहुति दी थी।

* रूद्र प्रताप सिंह के परिवारजनों से मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर की चर्चा

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.