मुख्य समारोह में सुरक्षा बलो, एन.एन.सी., एन.एन.एस., स्काउट-गाइड का शानदार परेड प्रदर्शन

मुख्य समारोह में सुरक्षा बलो, एन.एन.सी., एन.एन.एस., स्काउट-गाइड का शानदार परेड प्रदर्शन

रायपुर। राजधानी रायपुर के ऐहिहासिक पुलिस मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सशत्र बलों, पुलिस सेवा, नगर सेना, एन.सी.सी., एन.एस.एस. और स्काउट -गाइड सहित अश्वारोही दल के 22 टुकड़ियों ने शानदार परेड का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें झारखण्ड पुलिस बल ने भी विशेष रूप से हिस्सा लिया। समारोह में सर्वश्रेष्ठ परेड के लिए चयनित दलों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार तीन वर्गों केन्द्रीय दल, राज्य सुरक्षा बल और जुनियर वर्ग में दिया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पुरस्कार के लिए चयनित दलो के नेतृत्वकर्ताओं को शील्ड प्रदान किया। परेड का नेतृत्व भारीय पुलिस सेवा के श्री त्रिलोक बंसल ने किया।

केन्द्रीय बल वर्ग में सीमा सुरक्षा बल को प्रथम, केन्द्रीय रिजर्व, पुलिस बल को द्वितीय और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तृतीय पुरस्कार मिला। राज्य सुरक्षा बल बर्ग में नगर सेना(महिला ) की टुकड़ी ने प्रथम पुरस्कार जीता इस वर्ग में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल(पुरूष) को द्वितीय पुरस्कार तथा छत्तीसगढ़ बल (महिला) को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। परेड के जुनियर विंग में एन.सी.सी. सीरियर डिविजन(बाव्यस्) को प्रथम पुरस्कार मिला। इसमें एन.सी.सी. एयरविंग को द्वितीय पुरस्कार और एन.सी.सी. सीनियर विंग (गर्ल्स) को तृतीय पुरस्कार मिला।

परेड में सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल प्लाटून, नगर सेना, एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड, अश्ववारोही दल तथा बैंड प्लाटून ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में झारखण्ड सशस्त्र पुलिस बल ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दल को विशेष पुरस्कार से नवाजा।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.