मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध साहित्यकार कृष्णा सोबती के निधन पर दुःख व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मशहूर हिन्दी साहित्यकार कृष्णा सोबती के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा है कि कृष्णा सोबती ने अपनी रचनात्मकता अभिव्यक्ति और साहसिक लेखन से एक विशिष्ट पहचान बनाई। उन्हें हिन्दी साहित्य में दिए गए योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी लेखनी में सामाजिक संदेश बिल्कुल स्पष्ट होते थे। उन्होंने जीवन भर समाज में महिलाआंे की बराबरी एवं न्याय के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से विश्व साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उल्लेखनीय है कि इनकी रचनाओं में एक विशिष्ट संवेदना, मुहावरे और स्थानीय वातावरण की खुशबू पाठकों को उद्वेलित और रोमांचित करती थी। उन्होंने अपनी लेखन की शुरूआत कविताओं से की थी, उन्हें साल 1996 में साहित्य अकादमी की फेलोशिप और वर्ष 2017 में ज्ञानपीठ पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।