भाजपा प्रभारी का आचरण फासीवादी गैर लोकतांत्रिक चरित्र के अनुरूप-कांग्रेस
रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के संवाददाताओं के साथ व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एंव संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है। मीडिया ही राजनैतिक दलों की बातों गतिविधियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाता है। अनिल जैन का व्यवहार भाजपा के घमंड और बौखलाहट का जीता-जागता सबूत है। छत्तीगसढ़ में विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा नेताओं की अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसी बौखलाहट में भाजपा के नेता प्रेस के गलत व्यवहार करने पर उतर आये है। भाजपा नेताओं के स्तर में आई इस गिरावट का प्रमुख कारण भाजपा का अंर्तकलह और अंदरूनी लड़ाई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एंव संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राजधानी रायपुर की प्रेस जगत को बहुत गौरवशाली पंरपरा रही है और भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने इस गौरवशाली परंपरा को नुकसान पहुंचाया है।