प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस भवन में जश्न का माहौल
रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस ने पार्टी का महासचिव बनाया है। साथ ही उन्हें पूर्वी उत्तरप्रदेश की कमान सौंपी गई है। वे फरवरी के पहले सप्ताह से जिम्मेदारी संभालेंगी। हालांकि कुछ और बड़े नेताओं को भी पद मिला है लेकिन प्रियंका के विधिवत राजनीतिक प्रवेश ने कांग्रेस में नया जोश भर दिया है। खासकर यूपी को लेकर वे उत्साहित है कि यदि यह प्रदेश फतह हो गया तो केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। कांग्रेस भवन में तमाम छोटे बड़े नेता एकत्र हुए और ढोल धमाल पर जमकर नाचे। आतिशबाजी के बीच मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को बधाई दी।
प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमान नेताओं ने शुमकामनाएं दी। वहीं राजीव भवन में कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। जैसे ही प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने की खबरें आई बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजीव भवन पहुंचने लगे। कार्यकर्ताओं ने वहां पटाखें फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई भी बांटी। महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह तो देखते ही बन रहा था वे सोनिया व प्रियंका के समर्थन में नारे भी लगाये।
00 ढोल पर थिरके,मिठाईयां बांटी