ओमेश बिसेन को मिला सुभाषचंद्र बोस गौ सेवक राष्ट्रीय सम्मान
रायपुर। बनारस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस गौ सेवक राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विशाल भारत संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रचनात्मक कार्यों में योगदान देने के लिए पूरे देश के अलग-अलग क्षेत्रों के 9 लोगों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में रायपुर के ओमेश बिसेन शामिल हैं। बिसेन को गौ सेवा गौ रक्षा के क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर बनारस में प्राकट्य दिवस व प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें देश विदेश से हजारों लोग शिरकत करने खासतौर पर पहुंचे हैं।
